नहीं थम रहा शवों के मिलने का सिलसिला, अब तक 14 की मौत, 16 अभी भी लापता

न्यूज़ डेस्क।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को हुए लैंड स्लाइड में फसें लोगों की तलाश और बचाव का काम गुरुवार को भी चलता रहा। बचाव कार्य के दौरान राहत टीम को 4 और लोगों के शव मिले। इन शवों के मिलने के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। रेस्क्यू टीम को बस का मलबा 100 फ़ीट निचे गहरी खाई में मिला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अनुसार अभी भी 16 लोग लापता है।

हिमाचल से हरिद्वार जा रही HRTC की बस हुई लैंडस्लाइड का शिकार, 40 लोग लापता

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक ने बताया कि, मलबे में हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस सहित कुछ और कारें और अन्य वाहन दब गए थे। बस बुरी तरह छतिग्रस्त है। एक जीप के मलबे के निचे दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम अब भी अपना काम कर रही है।

साल 2100 तक तबाह हो जायेंगे भारत के कई मुख्य शहर, ये होगी वजह

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया था। हिमाचल के किन्नौर में बुधवार दोपहर लैंडस्लाइड होने से यात्रियों से भरी हुई बस मलबे में दब गई। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई। बस हरिद्वार जा रही थी और इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे।

Back to top button