पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी और 3 बेटियों की गई जान

Kanpur Fire : उत्तर प्रदेश के कानपुर के चमन गंज थाना क्षेत्र के गांधी नगर में स्थित पांच मंजिला इमारत में रविवार रात भीषण आग लग गई. जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं – मुख्यमंत्री साय
बता दें कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इमारत में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया था. जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया.
इमारत में लगी आग को बुझाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां रात को मौके पर पहुंची थीं, लेकिन आग पर 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका. हालांकि इमारत में फंसे एक ही परिवार के पांच लोगों को बचाया नहीं जा सका. मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं. एडीसीपी सेंट्रल कानपुर राजेश श्रीवास्तव ने बताया था कि 5 लोगों को अस्पताल भेजा गया है, हालांकि उन्होंने मौत की जानकारी नहीं दी थी. (Kanpur Fire)
अवैध रूप से चल रही थी जूते की फैक्ट्री
जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी वहां अवैध रूप से जूते बनाने का कारखाना चल रहा था. मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि यह एक चमड़े की फैक्ट्री थी. आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है.
मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है. प्रशासन का पूरा अमला मौके पर मौजूद है. (Kanpur Fire)



