CG IPS Transfer List: छत्तीसगढ़ में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश

CG IPS Transfer List : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 6 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश गृह विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी किया गया।
यह भी पढ़े :- भूपेश बघेल को नगर निगम का नोटिस,भड़के पूर्व CM बोले – नोटिस अवैध, फिर भी भरूँगा
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। (CG IPS Transfer List)
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को गृह विभाग ने 58 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 6 सहायक सेनानी भी शामिल थे। सूची में इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर, रेडियो इंस्पेक्टर, रक्षित इंस्पेक्टर और सीनियर रिपोर्टर कैडर से प्रमोशन पाए अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई थी। (CG IPS Transfer List)
देखें आदेश




