इथेनॉल विवाद पर बोले गडकरी, बोले, मेरे खिलाफ चलाया गया पेड कैंपेन

Nitin Gadkari Ethanol Controversy: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल ब्लेंड फ्यूल को लेकर मचे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पेड पॉलिटिकल कैंपेन चलाया गया। गडकरी का कहना है कि कुछ स्वार्थी लॉबी देश में इथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल को रोकने की कोशिश कर रही हैं। (Nitin Gadkari Ethanol Controversy)
यह भी पढ़े :- CG IPS Transfer List: छत्तीसगढ़ में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश
SIAM सम्मेलन में बयान
गडकरी ने यह टिप्पणी नई दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के 65वें वार्षिक सम्मेलन में की। उन्होंने कहा – “सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ पेड कैंपेन चलाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस संबंध में दायर याचिका खारिज कर दी है। इसमें कोई तथ्य नहीं था।”
पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया खंडन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी साफ किया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर फैलाया जा रहा डर बेबुनियाद है। मंत्रालय ने 4 अगस्त को एक्स (Twitter) पर कहा था कि इथेनॉल युक्त पेट्रोल से माइलेज में केवल मामूली कमी आती है।
क्यों जरूरी है इथेनॉल
गडकरी ने कहा कि भारत हर साल लगभग 22 लाख करोड़ रुपये का कच्चा तेल आयात करता है। इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम से न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी बल्कि –
- कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी
- किसानों की आय बढ़ेगी, क्योंकि गन्ना और अनाज से इथेनॉल उत्पादन होगा
- भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता मजबूत होगी (Nitin Gadkari Ethanol Controversy)



