CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, नवा रायपुर से नारायणपुर तक मिली नई जिम्मेदारियां
इंटेलिजेंस विंग को मिला नया नेतृत्व, नक्सल प्रभावित इलाकों में भी बदलाव
CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से लेकर नक्सल प्रभावित जिलों तक किया गया है।

यह भी पढ़े :- UN में भारत का करारा वार: पाकिस्तान और OIC को आतंकवाद पर लताड़, कहा – याद रखेगा शहबाज
नवा रायपुर में दो अफसर इंटेलिजेंस विंग में नियुक्त
प्रभात कुमार और विकास कुमार को विशेष आसूचना शाखा (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच), पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदस्थ किया गया है। इन नियुक्तियों से राज्य की इंटेलिजेंस विंग को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बीजापुर, नारायणपुर और दुर्ग में बदले गए सेनानी और एसपी
मयंक गुर्जर को 15वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) बीजापुर का सेनानी बनाया गया है। संदीप कुमार पटेल को 16वीं वाहिनी, नारायणपुर में सेनानी की जिम्मेदारी मिली है। राजनला स्मृतिक को एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य के नक्सल विरोधी अभियानों में रणनीतिक भूमिका निभानी होगी।
नारायणपुर और मोहला-मानपुर-चौकी में नए पुलिस अधिकारी तैनात, रॉबिन्सन गुरिया को जिला नारायणपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
चिराग जैन को मोहला-मानपुर-चौकी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह इलाका नक्सल प्रभावित है, ऐसे में यहां तैनाती को काफी अहम माना जा रहा है। (CG IPS Transfer )
अन्य तबादले
पूजा कुमार को पुलिस अधीक्षक (रेडियो), बिलासपुर नियुक्त किया गया है। उमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानी, 14वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, धनोरा (बालोद) की जिम्मेदारी दी गई है। (CG IPS Transfer: )



