Google Analytics —— Meta Pixel

UN में भारत का करारा वार: पाकिस्तान और OIC को आतंकवाद पर लताड़, कहा – याद रखेगा शहबाज

India Slams Pakistan In UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरते हुए कड़ी फटकार लगाई है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लंबे समय से आतंकवाद को अपने राज्य की नीति का हिस्सा बना चुका है और भारत समेत अन्य देशों में हमलों के लिए आतंकियों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता देता है।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : शेयर मार्केट में डबल रकम लौटाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए बताया कि इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई, और इसके पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन थे। भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत आतंकियों के अड्डों पर जवाबी कार्रवाई की, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि पाकिस्तान ने मारे गए आतंकियों को राजकीय सम्मान दिया। हरीश ने कहा, “यह पाकिस्तान की मंशा और नीति को उजागर करता है।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से अपील की कि वे राजनीतिक हिचकिचाहट को छोड़कर आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले देशों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिम्मेदार ठहराएं।

OIC को भी सुनाया गया खरी-खोटी

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर जारी बयान की भी कड़ी निंदा की। भारत ने स्पष्ट कहा कि OIC पाकिस्तान के दबाव में आकर भारत के खिलाफ झूठे और तथ्यहीन आरोप लगा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “OIC का यह रवैया दर्शाता है कि वह एकतरफा एजेंडा चला रहा है, जो केवल पाकिस्तान के भारत-विरोधी प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाता है। (India Slams Pakistan In UN)

भारत ने यह भी रेखांकित किया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भी हिंसा फैला रहा है, जिसका असर अफगानी नागरिकों विशेषकर बच्चों पर पड़ रहा है। (India Slams Pakistan In UN)

Back to top button
error: Content is protected !!