Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में ग्लैंडर्स संक्रमण की पुष्टि: दो घोड़ों को प्रोटोकॉल के तहत मारने की तैयारी, क्षेत्र में प्रतिबंध लागू

Glanders infection in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहली बार घोड़ों में खतरनाक और संक्रामक बीमारी ग्लैंडर्स (Glanders infection in Chhattisgarh) की पुष्टि हुई है। यह बीमारी घोड़े, गधे और खच्चरों में फैलती है और गंभीर मामलों में इंसानों को भी संक्रमित कर सकती है। जिले में विवाह और सामाजिक आयोजनों में उपयोग किए जा रहे दो घोड़ों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए थे।

यह भी पढ़े :- Rashifal 28 June 2025: आज शनिवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इन दोनों घोड़ों के ब्लड सैंपल राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार भेजे गए थे। पांचवीं बार आई रिपोर्ट में दोनों नमूने ग्लैंडर्स पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों घोड़ों को ज़हर देकर मारने का निर्णय लिया है।

पहले चार बार रिपोर्ट में भ्रम की स्थिति थी

प्रारंभिक चार रिपोर्ट्स में एक घोड़े की रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरे की नेगेटिव आई थी, जिससे संक्रमण की पुष्टि नहीं हो पाई थी। लेकिन पांचवीं रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अगले तीन महीने अश्व प्रजातियों के प्रवेश पर रोक

संक्रमण को रोकने के लिए अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में तीन महीने तक घोड़े, गधे और खच्चरों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

तय मानकों के अनुसार होगा अंत्येष्टि कार्य

प्रोटोकॉल के तहत, दोनों घोड़ों को पहले एनेस्थीसिया दिया जाएगा, फिर ज़हर देकर मारा जाएगा और सुरक्षित ढंग से जमीन में दफनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जा रही है। सरकार की ओर से प्रभावित घोड़े पालकों को आर्थिक सहायता देने का भी प्रावधान किया गया है।

पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है और संक्रमण को रोकने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है। (Glanders infection in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!