Chhattisgarh : नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव- गांव में दहशत और आक्रोश

Chhattisgarh Crimes News / रायपुर। छत्तीसगढ़ के खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदारशिवनी गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लड़की का शव 27 जून की सुबह गांव के पास एक खेत में मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा फैल गया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ग्लैंडर्स संक्रमण की पुष्टि: दो घोड़ों को प्रोटोकॉल के तहत मारने की तैयारी, क्षेत्र में प्रतिबंध लागू
परिजनों के अनुसार, पीड़िता 26 जून को दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। शाम तक परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगली सुबह खेत में उसका शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। (Chhattisgarh Crimes News)
चाकू और पत्थर से हमला, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या चाकू और पत्थर से हमला कर की गई है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया गया है। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात बेहद बेरहमी से अंजाम दी गई है।
पुलिस की जांच तेज, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव और आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Chhattisgarh Crimes News)



