Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur foam factory fire : मंदिरहसौद के कुटेशर गांव में गद्दा-फोम फैक्ट्री में भीषण आग, 18 वर्षीय मजदूर की मौत

Raipur foam factory fire : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के कुटेशर गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में स्थित गद्दा और फोम बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि एक कर्मचारी की जिंदा जलने से मौत हो गई।

घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है, जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत उसकी चपेट में आ गई। फैक्ट्री में ज्यादातर ज्वलनशील सामग्री जैसे फोम, कपड़ा और गद्दे थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें :- Best gaming phone 2025 : 200MP कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले वाला धांसू फोन, कीमत भी किफायती, जानिए क्या है खास

भीतर काम कर रहे अधिकांश मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन त्रिलोचन ध्रुव नामक एक 18 वर्षीय कर्मचारी अंदर ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। त्रिलोचन धमतरी जिले के मगरलोड का निवासी था। (Raipur foam factory fire)

घटना की सूचना मिलते ही मंदिरहसौद थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ अन्य मजदूर भी झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। (Raipur foam factory fire)

पुलिस ने मृतक के जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और FIR दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सटीक वजह की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही की जाएगी।

फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की स्थिति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। न तो फायर सेफ्टी अलार्म था और न ही कोई इमरजेंसी एग्जिट। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और फैक्ट्री मालिक से पूछताछ जारी है। (Raipur foam factory fire)

Back to top button
error: Content is protected !!