Railway Rules Change : 1 जुलाई से रेलवे में बड़े बदलाव, रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटे पहले, तत्काल टिकट सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स को
Railway Rules Change : नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई 2025 से कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। इनमें सबसे अहम है ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का निर्णय, जिससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को समय रहते जानकारी मिल सकेगी। अब यात्रियों को अंतिम समय तक कन्फर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और वे वैकल्पिक यात्रा की योजना पहले से बना सकेंगे।
रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए प्रस्ताव को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे वेटिंग लिस्ट में फंसे यात्रियों को पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलेगी कि उनका टिकट कन्फर्म होगा या नहीं।
यह भी पढ़ें :- कांग्रेस भवन में चोरी और सियासत: केदार कश्यप बोले – दीपक बैज बताएं, भूपेश या टीएस में किस पर है शक
आधार वेरिफिकेशन से ही तत्काल टिकट
रेल मंत्रालय ने 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। अब IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए तत्काल टिकट केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही बुक कर सकेंगे। इससे फर्जी बुकिंग और दलाली पर लगाम लगाने की उम्मीद है। रेलवे का यह कदम पारदर्शिता और सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। (Railway Rules Change)
किराए में भी होगी बढ़ोतरी
जहां एक ओर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं रेल किराए में बढ़ोतरी की खबर यात्रियों के लिए झटका है। रेलवे ने 1 जुलाई से ट्रेन टिकट में मामूली बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर जबकि एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेगा। (Railway Rules Change)
हालांकि 500 किलोमीटर तक की यात्रा और मासिक सीजन टिकट (MST) की दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन 500 किमी से अधिक की यात्रा पर यात्रियों को आधा पैसा प्रति किमी अतिरिक्त देना होगा।
भारतीय रेलवे द्वारा किया जा रहा यह बदलाव यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। रेलवे का लक्ष्य है कि आने वाले समय में टिकट बुकिंग और यात्रा से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं अधिक व्यवस्थित और यात्री केंद्रित हो सकें। (Railway Rules Change)



