Amitabh Jain extension : चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को मिला 3 महीने का एक्सटेंशन, विदाई से पहले मिला बड़ा तोहफ़ा

Amitabh Jain extension : छत्तीसगढ़ की नौकरशाही से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भारत सरकार से सेवा विस्तार (Extension) मिल गया है।
यह निर्णय उस समय आया जब उन्हें औपचारिक रूप से विदाई दी जा रही थी। राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी, वहीं राज्य सरकार ने भी आज विशेष कैबिनेट बैठक बुलाकर उनकी विदाई की तैयारी की थी।
यह भी पढ़ें :- कांग्रेस कार्यालय से PCC चीफ दीपक बैज का iPhone चोरी, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा का तंज—क्या छिपाना चाहते हैं जो कैमरे नहीं लगाए?
लेकिन इन सबके बीच भारत सरकार ने अचानक से फैसला बदलते हुए अमिताभ जैन को तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया। यह निर्णय प्रशासनिक गलियारों में सभी को चौंका देने वाला रहा। इस फैसले के साथ ही अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सेवा विस्तार पाने वाले पहले मुख्य सचिव बन गए हैं। (Amitabh Jain extension)
यह निर्णय बताता है कि केंद्र सरकार राज्य प्रशासन में उनकी भूमिका और कार्यशैली से संतुष्ट है। अमिताभ जैन का प्रशासनिक अनुभव, निर्णय क्षमता और विकास कार्यों में योगदान को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है। (Amitabh Jain extension)
राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक, जो विदाई के उद्देश्य से बुलाई गई थी, अब इस घटनाक्रम के बाद औपचारिक घोषणा के रूप में बदल सकती है। फिलहाल राज्य के प्रशासनिक स्तर पर यह बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।(Amitabh Jain extension)



