Google Analytics —— Meta Pixel

Donald Trump Vs Elon Musk : ट्रम्प का मस्क को वार्निंग- अपनी दुकान बंद करो और दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाओ

Donald Trump Vs Elon Musk : अरबपति एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लड़ाई (Donald Trump Vs Elon Musk) बढ़ती जा रही है। ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों एक दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। एलन मस्क के वन बिग ब्यूटीफुल बिल को घटिया बताने और नई पार्टी बनाने की बात कहने के बाद ट्रंप ने पलटवार किया है। ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनियों की सब्सिडी में कटौती की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो मस्क को बिजनेस छोड़कर दक्षिण अफ्रीका वापस जाना पड़ जाएगा।

यह भी पढ़े :- एलन मस्क की ट्रंप को खुली चुनौती: बोले – ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास हुआ तो…..

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा, ‘एलन को शायद इतिहास में किसी भी इंसान से ज्यादा सब्सिडी मिलती है। बिना सब्सिडी के उनको अपनी दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका जाना होगा। सब्सिडी रूकी तो फिर रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कार उत्पादन नहीं हो सकेगा।’ इतना ही नहीं ट्रंप ने DOGE के कामकाज की जांच की बात भी कह दी है, जिसका कमान उन्होंने प्रेसीडेंट बनने के बाद मस्क को सौंपी थी।

ट्रंप ने मस्क को याद दिलाया जन्मस्थान

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को उनके कारोबार को चोट पहुंचाने की धमकी देने के साथ ही ये भी याद दिलाने की कोशिश की है कि वह अमेरिकी नहीं है। उन्होंने एलन मस्क को साउथ अफ्रीका लौटाने की बात कही है, जहां उनका जन्म हुआ था। मस्क साउथ अफ्रीका से कनाडा आए और फिर अमेरिका शिफ्ट हुए। हालांकि आज के समय में अमेरिका में उनका बड़ा कारोबार है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं।

मस्क ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान एलन मस्क की उस पोस्ट के बाद आया है, जिसमें मस्क ने ट्रंप के One Big, Beautiful Bill की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर यह बिल सदन में पारित होता है तो वह नई पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे।

एलन मस्क के बारे में जानें

एलन मस्क मूलरूप से साउथ अफ्रीका के ही रहने वाले हैं। उनका जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था। 1989 में 17 साल की उम्र में मस्क साउथ अफ्रीका से कनाडा चले गए थे और बाद में कनाडा से अमेरिका शिफ्ट हो गए। उन्होंने अमेरिका में ही अपने कारोबार का खूब विस्तार किया है। (Donald Trump Vs Elon Musk)

Back to top button
error: Content is protected !!