Industrial growth India : छत्तीसगढ़ बना निवेश का नया हब, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0
Industrial growth India : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को “छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2” कार्यक्रम में राज्य को देश का अगला औद्योगिक और तकनीकी हब बनाने की दिशा में कई बड़े ऐलान किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0” का शुभारंभ किया और 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर 11 कंपनियों को इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर सौंपे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब सिर्फ कोर सेक्टर नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, एआई, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे आधुनिक क्षेत्रों का राष्ट्रीय केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य को नक्सल प्रभावित अतीत से बाहर निकालकर एक गतिशील औद्योगिक हब बनाने का संकल्प लिया गया है।
सीएम साय ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 को मंजूरी दी है, जो छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब बनाएगी। वहीं जन विश्वास विधेयक से व्यापार और नागरिक जीवन में अनावश्यक जटिलताओं को खत्म कर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर किया जाएगा। (Industrial growth India)
सीएम ने बताया कि अब तक राज्य में 350 से ज्यादा संरचनात्मक सुधार किए गए हैं, जिससे सिर्फ छह महीनों में 5.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पॉलीमैटेक को सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए तीन महीने में जमीन और NOC दी गई और अब वहां 1,143 करोड़ रुपये की फैक्ट्री निर्माणाधीन है। (Industrial growth India)
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले 5 वर्षों में 5 लाख रोजगार सृजित किए जाएं। बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में 90,000 युवाओं को कौशल विकास और 40,000 से ज्यादा को रोजगार मिल चुका है।
रेल, जलमार्ग और एयर कार्गो जैसी अधोसंरचनाओं के विस्तार की भी जानकारी दी गई। रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को मंजूरी, खरसिया-परमालकसा परियोजना और संबलपुर-नवा रायपुर जलमार्ग प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, तेज़ और निवेशक-अनुकूल वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्यमियों से छत्तीसगढ़ में निवेश करने और राज्य की आर्थिक वृद्धि में भागीदार बनने की अपील की। (Industrial growth India)



