Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News ; उधारी वसूली के लिए शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक को स्कूल समय के दौरान जबरन उठाकर ले जाया गया। घटना के पीछे उधारी का विवाद सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी चार आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया और शिक्षक को सकुशल छुड़ा लिया गया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ केवल “धान का कटोरा” नहीं, ऊर्जा और खनिज संपदा की भी रीढ़: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थिया सुनीता देशलहरे (32 वर्ष), निवासी लिटिया, ने 3 जुलाई को थाना बोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई दीपक देशलहरे, जो पुरदा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक हैं, को कुछ लोगों ने स्कूल में घुसकर बुरी तरह पीटा और जबरदस्ती कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।

प्रार्थिया ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब खरिमन दास बंजारे (निवासी लालबाग, राजनांदगांव), सुमित कुमार बंजारे, गोकुल निर्मलकर और सावित्री बंजारे स्कूल में घुसे और शिक्षक पर हमला कर उसे कार क्रमांक CG 04 KD 9009 में जबरन बैठाकर ले गए। इसके साथ ही उसकी बाइक (CG 07 LK 2169) भी छीन ली गई। बताया जा रहा है कि आरोपी, शिक्षक से पूर्व में दिए गए पैसे के बदले ब्याज सहित अतिरिक्त रकम की मांग कर रहे थे।

पुलिस की तेज कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बोरी पुलिस ने धारा 140, 308(5), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। थोड़ी ही देर में तीनों पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अपहृत शिक्षक दीपक देशलहरे को सकुशल बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त कार और बाइक को जप्त कर लिया गया। महिला आरोपी सावित्री बंजारे (52 वर्ष) को बाजार चौक, बोरी से गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। (Chhattisgarh Crimes News)

इनकी रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, आरक्षक ऋषि बंछोर, ऋतुराज सिंह, और चन्द्रशेखर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!