Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh liquor scam : 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में चालान, 2,161 करोड़ रुपये के घोटाले में निभाई अहम भूमिका

Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। इन अधिकारियों की घोटाले में सक्रिय भूमिका सामने आई है। गुरुवार को इन सभी अधिकारियों को विशेष न्यायालय में पेश होने का नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही शराब घोटाले में पांचवां पूरक चालान दाखिल किया गया है।

EOW ने 18 अप्रैल को इन अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति मांगी थी, जिसे विधि विभाग ने 20 मई को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई तेज की गई। इस घोटाले में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, कवासी लखमा, जनार्दन कौरव, अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा सहित 40 से अधिक अफसर, कारोबारी और निजी कंपनियां आरोपित हैं।(Chhattisgarh liquor scam)

आरोपी आबकारी अधिकारियों में गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर, सोनल नेताम, अलेख राम सिदार, प्रकाश पाल, ए.के. सिंह, आशीष कोसम, राजेश जयसवाल, विजय सेन, अनिमेष नेताम, अरविंद पाटले, प्रमोद नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, इकबाल खान, नवीन प्रताप भिंग, नीलू नोतानी, मंजू कसेर जैसे नाम प्रमुख हैं।(Chhattisgarh liquor scam)

इसी घोटाले से जुड़ी एक और सुनवाई में ईडी की विशेष अदालत में आज तीन प्रमुख डिस्टलरी कंपनियों– भाटिया वाइन मर्चेंट प्रा. लि., छत्तीसगढ़ डिस्टलरी प्रा. लि. और वेलकम डिस्टलरी प्रा. लि. के संचालकों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

इसके साथ ही रायपुर जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर की याचिका पर आज कोर्ट फैसला सुनाएगा, जिसमें चार डिस्टलरियों और आठ फर्मों को आरोपित बनाने की मांग की गई है। ED की चार्जशीट के मुताबिक शराब निर्माण कंपनियों ने इस घोटाले से करीब 1200 करोड़ रुपये कमाए हैं। (Chhattisgarh liquor scam)

यह भी पढ़ें: Language politics in India : भाषाई राजनीति या पाखंड? नेता अंग्रेजी को कोसते हैं, बच्चों को पढ़ते हैं अंग्रेजी और विदेशी यूनिवर्सिटीज में

Back to top button
error: Content is protected !!