Google Analytics —— Meta Pixel

Korba road accident : 2 सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल, सड़क पर मवेशियों के कारण पिकअप का बैलेंस बिगड़ा, बाइक सवारों को रौंदा

Korba road accident : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया।

यह भी पढ़ें: Bhilai cyber crime : भिलाई में अंतरराष्ट्रीय सायबर ठगी का पर्दाफाश, 13 लाख की संपत्ति जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

पहला हादसा: मवेशियों की वजह से हुआ हादसा

शनिवार रात ढेलवाडीह निवासी तीन युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे पर सड़क पर बैठे मवेशियों से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय यादव (37) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित गुप्ता (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।(Korba road accident)

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरा हादसा: बस की टक्कर से युवक की मौत

दूसरी घटना दीपका थाना क्षेत्र के रैनपुर की है, जहां रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र कुमार कोराम (33), निवासी बरपाली, थाना रतनपुर, की मौके पर ही मौत हो गई। वह दीपका क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और ड्यूटी से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।(Korba road accident)

बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।

मवेशियों के कारण पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर मवेशियों की मौजूदगी आम बात है, जिसके चलते पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Korba road accident)

Back to top button
error: Content is protected !!