Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Liquor Scam : 2161 करोड़ शराब घोटाला: 28 अफसरों पर गिरी गाज, लखमा पर पहले ही कस चुका है शिकंजा

Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam) में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने सोमवार को 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष अदालत में लगभग 2300 पन्नों का विस्तृत चालान पेश किया है। यह अब तक की सबसे बड़ी कानूनी कार्रवाई मानी जा रही है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 8 July 2025: आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

लखमा की भूमिका पर पहले ही लग चुका है शिकंजा

इससे पहले 30 जून को ईओडब्ल्यू ने इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ चौथा पूरक चालान दाखिल किया था, जिसमें उनकी घोटाले में केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया गया है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार

लखमा को शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam) से 64 करोड़ रुपये की अवैध आमदनी हुई, जिसमें से 18 करोड़ रुपये की राशि के निवेश और खर्च के दस्तावेजी प्रमाण जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

कब-कब और क्या हुआ अब तक

  • अब तक कुल चार अभियोग पत्र दाखिल (तीन पूरक)
  • 28 आबकारी अफसरों पर सीधे आरोप
  • 13 आरोपी गिरफ्तार
  • लखमा की ईडी के हाथों गिरफ्तारी (15 जनवरी)
  • 1200 पन्नों का चौथा पूरक चालान लखमा पर
  • 7 दिन की कस्टडी और फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत

EOW की जांच में क्या आया सामने?

  • घोटाले की सुनियोजित साजिश
  • विभागीय अधिकारियों, ठेकेदारों, राजनीतिक संरक्षण की मिलीभगत
  • सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाकर व्यक्तिगत और पारिवारिक लाभ
  • लखमा के सक्रिय संरक्षण में पूरी योजना को अंजाम दिया गया

अब आगे क्या?

EOW के सूत्रों के अनुसार -“आरोपियों की संपत्तियों की फॉरेंसिक जांच जारी है। आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
ED द्वारा लखमा की आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच भी अलग से चल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!