Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Zila Panchayat meeting : जिला पंचायत रायपुर की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (PHE) विभाग की बैठक संपन्न, वतन अंगनाथ चन्द्राकर ने उठाए अहम मुद्दे

Raipur Zila Panchayat meeting : जिला पंचायत रायपुर के सदस्य वतन अंगनाथ चन्द्राकर ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (PHE) विभाग की समीक्षा बैठक में जिले की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके त्वरित निराकरण की मांग की।

बैठक में उन्होंने विकासखंडों में संचालित नियमविरुद्ध निजी अस्पतालों पर तत्काल कार्रवाई करने की बात रखी। साथ ही शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों और आवश्यक मशीनों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा जर्जर भवनों की मरम्मत हेतु फंड उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 9 July 2025: आज बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Raipur Zila Panchayat meeting : उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज न करने वाले निजी अस्पतालों तथा निर्धारित पैकेज की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं करने वाले अस्पतालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता के क्षेत्र में PHE विभाग द्वारा अधूरी पानी टंकियों को जल्द पूर्ण करने, सभी टंकियों में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए दवाइयों का छिड़काव सुनिश्चित करने और खराब हैंडपंपों की मरम्मत एवं उनमें दवा डालने की आवश्यकता पर बल दिया।

Raipur Zila Panchayat meeting : अपने क्षेत्र ग्राम रीवा की गंभीर जल समस्या को लेकर उन्होंने चपरीद डैम, निसदा डैम या नया रायपुर के झाझ जलाशय से रीवा तक पाइपलाइन विस्तार कर पानी उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की। इसके अतिरिक्त, रीवा के 70 एकड़ तालाब में फिल्टर प्लांट लगाने हेतु एक प्रोजेक्ट तैयार करने की बात भी उन्होंने रखी।

बैठक के दौरान वतन अंगनाथ चन्द्राकर ने रेड क्रॉस सोसायटी रायपुर की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की।

Raipur Zila Panchayat meeting : इस बैठक में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की सभापति श्रीमती सरोज चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शैल महेन्द्र साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मिथलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता PHE अनिल बच्चन, डॉ. प्रीति नरैन, आयुष्मान भारत रायपुर के प्रमुख समित अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!