Independence Day school programs: छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त का जश्न, तैयारियां शुरू, राजधानी में होगा भव्य आयोज
Independence Day school programs :राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को छत्तीसगढ़ में गरिमापूर्ण और भव्य रूप से मनाने के लिए शासन स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिनों अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन को सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत बनाने के निर्देश दिए गए।
राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। परेड के दौरान मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।
परेड का संचालन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में होगा। इसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला एवं पुरुष), नगर सेना और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियाँ हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पदक और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 29 जुलाई तक संबंधित विभागों को चयनित नामों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भेजनी होगी।
मुख्य समारोह के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इन्हीं कार्यक्रमों के दौरान स्कूली बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त रायपुर को समारोह की व्यवस्थाओं के लिए विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। राज्य के सभी राष्ट्रीय स्मारकों और सार्वजनिक भवनों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। निजी संस्थानों को भी ध्वजारोहण और सजावट के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
जिला, विकासखंड और पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम और प्रदर्शनी आयोजित होंगी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- India vs England : बुमराह की वापसी से हिल जाएगा लॉर्ड्स? तीसरे टेस्ट में होगी असली टक्कर, तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 10 जुलाई से



