मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक, मानसून सत्र से पहले अहम फैसलों की संभावना
Sai Cabinet Meeting Today : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होने के कारण नीतिगत रूप से बेहद अहम हो सकती है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट निर्माण का जिम्मा फिर महिला समूहों को, रायगढ़ से हुई नई पहल की शुरुआत
बैठक (Sai Cabinet Meeting Today ) में इन विषयों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागीय प्रस्तावों, बजट से जुड़े विषयों और मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर मंथन हो सकता है। कुछ प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी भी मिल सकती है। (Sai Cabinet Meeting Today )
मुख्यमंत्री साय का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। उनके दिनभर के कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
- सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास से रवाना।
- 11:25 बजे: मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचना।
- 11:30 बजे से 2:00 बजे: मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता।
- दोपहर 3:00 से 6:45 बजे तक: कार्यालयीन कार्य।
- शाम 6:45 बजे: मंत्रालय से रवाना होकर।
- 7:00 बजे: मेफेयर रिसॉर्ट के कार्यक्रम में भागीदारी।
- रात 8:30 बजे: मुख्यमंत्री निवास वापसी।



