हाय रे मजबूरी: 6 साल की मासूम बच्ची, 45 साल का दूल्हा – पढ़ें दिल दहला देने वाली पूरी खबर

Child marriage in Afghanistan: अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के मरजाह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने महज 6 साल की मासूम बच्ची से शादी कर ली। यह शादी पैसों के बदले में बच्ची के पिता की रज़ामंदी से करवाई गई थी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पहले से दो पत्नियों का पति है, और उसने इस बच्ची को पैसों के बदले “खरीदकर” तीसरी पत्नी बना लिया। शादी के बाद की तस्वीरें सामने आने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, और मामला तालिबान प्रशासन तक पहुंच गया।
तालिबान ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और शादी में शामिल दूल्हे और लड़की के पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तालिबान की कार्रवाई को लेकर भी आलोचना हो रही है, क्योंकि उन्होंने बयान दिया कि जब तक बच्ची 9 साल की नहीं हो जाती, तब तक शादी को अमल में नहीं लाया जाएगा। (Child marriage in Afghanistan)
क्या है अब तक की स्थिति?
- शादी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
- गिरफ्तारी तो हुई है, लेकिन कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं हुआ।
- तालिबान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
यह घटना एक बार फिर बाल-विवाह, मानव तस्करी और लड़कियों के अधिकारों के उल्लंघन को वैश्विक मंच पर उजागर करती है। संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुसार, 18 साल से कम उम्र में जबरन विवाह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। (Child marriage in Afghanistan)



