रद्द की गई 13 लोकल ट्रेनें फिर बहाल -15 जुलाई से दौड़ेंगी, यात्रियों को बड़ी राहत

Local Trains Rrestored Again : दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना काल में सुरक्षा कारणों से बंद की गई 13 लोकल मेमू (MEMU) और डेमू (DEMU) पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक बार फिर शुरू (Local Trains Rrestored Again) होने जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इन ट्रेनों को 15 जुलाई से चरणबद्ध रूप से बहाल करने का निर्णय लिया है।
इस फैसले से दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, कटंगी, रायपुर, डोंगरगढ़ और बालाघाट जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
कोरोना काल में बंद हुई थीं ट्रेनें
मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा कारणों से कई लोकल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे रोजाना ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। (Local Trains Rrestored Again)
इन यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ:
- विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में सुविधा
- नौकरीपेशा लोगों के लिए रोजाना सफर आसान
- ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों से शहरों तक आसान कनेक्टिविटी
- किफायती और सुविधाजनक लोकल सफर




