Google Analytics —— Meta Pixel

Mainpat Mahotsava : 11 मार्च से शुरू होगा मैनपाट महोत्सव, कुमार विश्वास करेंगे शिरकत

Mainpat Mahotsava : 11 मार्च से मैनपाट महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आना प्रस्तावित है। मैनपाट महोत्सव में स्थानीय कलाकार के साथ नामचीन कलाकारों की भी मौजूदगी होगी। मैनपाट महोत्सव के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय कवि और गीतकार कुमार विश्वास मुख्य आकर्षण रहेंगे। छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मंच पर दिया जायेगा।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि महोत्सव में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सभी तैयारियां 9 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। 10 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी किया जाएगा। इस बार मैनपाट महोत्सव में संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय खान-पान को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-बजट सत्र में शामिल होने स्कूटी से पहुंची महिला विधायक, 150 किलोमीटर का किया सफर

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि मैनपाट महोत्सव में कानून और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस की तैनाती पर्याप्त रखें। पुलिस सुरक्षा में यह भी ध्यान रखें कि अनावश्यक किसी को परेशानी न हो। विवाद की स्थिति न बने। महोत्सव में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए बैठक व्यवस्था हो। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी के परिवार के सदस्यों के लिए एक दिन विशेष बैठक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं ताकि महोत्सव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी भी परिवार के साथ बैठकर महोत्सव का आनंद ले पाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!