ED raid Durg: छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग के होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर छापा

ED raid Durg: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा मारा। विजय अग्रवाल, सागर होटल के मालिक हैं और दुर्ग-भिलाई के प्रमुख कारोबारियों में गिने जाते हैं।
ईडी की टीम सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में पहुंची। सुरक्षा के लिए CRPF जवान भी साथ मौजूद थे। बंगले के भीतर अधिकारी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :- Rashifal 16 July 2025: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, आर्थिक गड़बड़ियों और बेनामी संपत्तियों की जांच से जुड़ी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रेड किस घोटाले से संबंधित है, लेकिन माना जा रहा है कि यह आय से अधिक संपत्ति या किसी पूर्व वित्तीय अपराध से जुड़ी हो सकती है। (ED raid Durg)
चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ में आयकर विभाग की कार्रवाई
इधर, चिरमिरी में आयकर विभाग (IT) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही, जबकि मनेंद्रगढ़ में छापे की कार्रवाई खत्म हो गई है। यह रेड SECL कर्मचारियों के फर्जी दस्तावेज के जरिए आयकर रिफंड दिलाने के मामले में की गई थी। कर सलाहकार मनीष उर्फ महेंद्र गुप्ता पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। आज भी IT की टीम संबंधित स्थान पर मौजूद है। (ED raid Durg)
पिछले सप्ताह की ईडी कार्रवाई
-
5 जुलाई: रायपुर में सोना तस्करी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।
-
4 जुलाई: भिलाई के कारोबारी सौरभ आहूजा के भाई से रायपुर कार्यालय में पूछताछ हुई। ईडी को शक है कि जयपुर में शादी की आड़ में ऑनलाइन सट्टा चलाया गया था। फिलहाल सौरभ की तलाश जारी है।
विजय अग्रवाल के यहां रेड के बाद दुर्ग-भिलाई के कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। हालांकि ईडी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। (ED raid Durg)



