Google Analytics —— Meta Pixel

Shri Ramlala Darshan Yojana: रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान, ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत रायपुर से 850 श्रद्धालु रवाना

Shri Ramlala Darshan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्वाकांक्षी ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा प्रदेशवासियों की आस्था को नई ऊंचाई दे रही है।

Shri Ramlala Darshan Yojana: रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान, ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत रायपुर से 850 श्रद्धालु रवाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक नागरिक को भगवान श्रीराम के जन्मस्थान के दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है।” उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 27 विशेष ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं और 22,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं।

Shri Ramlala Darshan Yojana: रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान, ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत रायपुर से 850 श्रद्धालु रवाना

यह भी पढ़ें :- Bastar education initiative:बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹36 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। श्रीरामलला दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम के भी दर्शन करेंगे। (Shri Ramlala Darshan Yojana)

यह यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने की ऐतिहासिक पहल है। बुज़ुर्गों और वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने ट्रेन को दोपहर 1 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ट्रेन रवाना होते समय रायपुर रेलवे स्टेशन ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। यात्रियों का स्वागत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, लोकवाद्य और पारंपरिक तिलक से किया गया। (Shri Ramlala Darshan Yojana)

इस मौके पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, सचिव संस्कृति डॉ. रोहित यादव, IRCTC प्रतिनिधि सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

योजना का शुभारंभ 5 मार्च 2024 को रायपुर से हुआ था। 23 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच समझौता हुआ था। अब तक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग-बस्तर संभागों से ट्रेनों का संचालन हो चुका है और आगामी महीनों में यह क्रम जारी रहेगा। (Shri Ramlala Darshan Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!