छत्तीसगढ़ के 11 जिलों को मिला ‘कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस’, डेढ़ लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल

Cataract Operations : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य ने दृष्टिहीनता की रोकथाम के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत सरकार ने राज्य के 11 जिलों को ‘कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस (CBBFS)’ प्रदान किया है।
यह भी पढ़े :- भिलाई संकुल में वृहद वृक्षारोपण अभियान – हरियर पाठशाला योजना के तहत रोपे गए 751 पौधे
स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में अब तक 1.80 लाख से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन (Cataract Operations) किए गए हैं। ये ऑपरेशन राज्य के 43 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों – जिनमें 25 जिला अस्पताल और 10 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं – में निःशुल्क किए गए हैं।
दृष्टिहीनता मुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता राज्य
राष्ट्रीय नेत्र ज्योति योजना के अंतर्गत राज्यभर में दोनों आंखों से मोतियाबिंद ग्रस्त मरीजों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में कबीरधाम, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, रायगढ़, कोरबा और बस्तर जिलों को दृष्टिहीनता-मुक्त घोषित किए जाने हेतु दावा भारत सरकार को भेजा जा चुका है। कांकेर और बेमेतरा जिलों के लिए कार्य प्रगति पर है। (Cataract Operations)
ग्लॉकोमा और कॉर्नियल अंधत्व की रोकथाम पर विशेष फोकस
ग्लॉकोमा जैसी जटिल नेत्र रोगों की जांच और उपचार के लिए सभी विकासखंड स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा उपलब्ध है।
40 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक 6 माह में नेत्र परीक्षण की सलाह दी जा रही है ताकि रोग की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान हो सके।
कॉर्नियल दृष्टिहीनता मुक्त राज्य योजना के अंतर्गत नेत्र प्रत्यारोपण हेतु रोगियों का पंजीयन किया गया है, और नेत्रदान बढ़ाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
नेत्रदान में वृद्धि:
- अप्रैल 2024 – मार्च 2025: 263 नेत्रदान
- अप्रैल 2025 – जून 2025: 88 नेत्रदान
अन्य नेत्र रोगों की निःशुल्क उपचार सुविधा
राज्य के सभी जिला अस्पतालों में स्पेशल नेत्र क्लीनिक नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ग्लॉकोमा, रेटिना रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी, बाल नेत्र चिकित्सा जैसे जटिल रोगों का विशेषज्ञ इलाज किया जा रहा है।
- अप्रैल 2024 – मार्च 2025: 81,000+ रोगियों का उपचार
- अप्रैल 2025 – जून 2025: 25,000+ रोगियों को लाभ
छत्तीसगढ़: नेत्र स्वास्थ्य की दिशा में अग्रणी
- राज्य में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और निःशुल्क नेत्र सेवाएं
- आधुनिक उपकरण, स्क्रीनिंग शिविर और तत्काल ऑपरेशन की सुविधा
- राज्य सरकार की प्रतिबद्धता: “हर नागरिक को मिले रोशनी से भरी दुनिया”



