Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : सावन में छलके कविता के रंग- शिव महापुराण अवसर पर अशोक नगर में कवि सम्मेलन हुआ संपन्न

रायपुर। अशोक नगर स्थित वायुवीर हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय शिव महापुराण कथा (Shiv Mahapuran Katha) के विशेष अवसर पर दिनांक 20 जुलाई को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सावन माह की शिवभक्ति की मस्ती में रंगे इस कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी विविध विधाओं की रचनाओं से ऐसा रसधार प्रवाहित किया कि श्रोता भावविभोर होकर तालियों की गूंज से वातावरण को सराबोर करते रहे।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh liquor Scam : ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व सीएम के बेटे पर 16.70 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त कवि यशवंत यदु “यश”, मन्नू लाल यदु, इंद्रदेव यदु, रिक्की बिंदास, शिव साहू “नील”, उत्तम देवहरे, राजू छत्तीसगढ़िया तथा कवयित्री सुषमा पटेल ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख कथावाचक आचार्य अभिषेक मिश्रा जी द्वारा शिव महापुराण कथा (Shiv Mahapuran Katha) का वाचन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने 1 लाख 11 हजार पार्थिव शिवलिंग स्थापित कर रुद्राभिषेक किया, जो श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद सोहन लाल साहू, विशेष अतिथि अरविंद गुप्ता, रितेश साहू, मेघराज साहू, रामजीवन यदु, हरिराम यदु, रघुवीर साहू, उर्मिला यदु, लक्ष्मी साहू, मंजू साहू, निर्मला साहू, हीरामणि साहू, नीरज यदु, वेदांत यदु, मधु यदु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भक्ति, कविता और संस्कृति का यह संगम आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए अविस्मरणीय बन गया। (Shiv Mahapuran Katha)

Back to top button
error: Content is protected !!