Google Analytics —— Meta Pixel

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप: जापान, हवाई और कैलिफोर्निया में सुनामी का खतरा, दुनिया के कई देश अलर्ट पर

Russia Tsunami : रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई। यह भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिससे प्रशांत महासागर के कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़े :- ” एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रोजवुड कॉलोनी में पौधारोपण: पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

जापान में 16 स्थानों पर सुनामी अलर्ट

  • होक्काइदो, तोहोकू, कान्टो, इजू और ओगासावरा द्वीप पर एक मीटर तक ऊँची लहरों की चेतावनी।
  • फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को एहतियातन खाली कराया गया।
  • 2011 की तबाही को देखते हुए जापान ने विशेष सतर्कता बरती है।

अमेरिका के हवाई और कैलिफोर्निया में हड़कंप

हवाई में 3 से 12 फीट ऊँची लहरों की आशंका, ट्रैफिक जाम और लोगों का पलायन शुरू।
कैलिफोर्निया तटीय इलाकों में भी संभावित खतरे को लेकर चेतावनी।

रूस में नुकसान और खतरे की तस्वीर

किंडरगार्टन स्कूल की इमारत को नुकसान, राहत की बात यह कि भवन खाली था।
USGS के अनुसार, भूकंप की गहराई 19.3 किलोमीटर थी, जिससे झटके बेहद तीव्र थे।

तास न्यूज एजेंसी के मुताबिक कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

अन्य देश भी सुनामी की चपेट में आ सकते हैं

अमेरिकी प्रशासन द्वारा संभावित प्रभाव वाले देशों की सूची में शामिल:

समोआ, ताइवान, टोन्गा, वानुअतु, मेक्सिको, पेरू, फिलीपींस, इंडोनेशिया, गुआम, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया (सतर्कता), और कई छोटे द्वीपीय देश।

इतिहास के 10 सबसे शक्तिशाली भूकंप: एक नजर

वर्ष स्थान तीव्रता विवरण

  • 1960 चिली 9.5 अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप, 1655 मौतें
  • 1964 अलास्का 9.2 गुड फ्राइडे भूकंप, 130 मौतें
  • 2004 इंडोनेशिया 9.1 सुनामी में 2.8 लाख मौतें
  • 2011 जापान 9.1 फुकुशिमा संकट, 15,000 मौतें
  • 1952 रूस (कामचटका) 9.0 तबाही और हवाई में सुनामी
  • 2010 चिली 8.8 523 मौतें
  • 1906 इक्वाडोर 8.8 1,500 मौतें, सैन फ्रांसिस्को तक असर
  • 1965 अलास्का (रैट आइलैंड्स) 8.7 35 फीट ऊँची सुनामी
  • 1950 भारत (असम-तिब्बत) 8.6 780 मौतें
  • 2012 सुमात्रा 8.6 हल्की क्षति, हृदयघात से कुछ मौतें

कामचटका भूकंप: ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से विशेष

  • कामचटका रूस का एक प्रायद्वीप है, जो साइबेरिया के पूर्वी छोर पर स्थित है।
  • चारों ओर प्रशांत महासागर, बेरिंग सागर, और जापान से घिरा।
  • यह इलाका भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है, इसी जुलाई में यहाँ 5 बार भूकंप आ चुके हैं।
  • 1952 में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप के बाद, यह अब तक का सबसे शक्तिशाली झटका बताया जा रहा है।

अलर्ट और एडवाइजरी

सभी प्रभावित देशों में निचले तटीय क्षेत्रों को खाली करने, लोगों को ऊँचाई वाले इलाकों में जाने और भूकंप/सुनामी अलर्ट सिस्टम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। (Russia Tsunami)

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भले ही सीधा खतरा नहीं, लेकिन लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। (Russia Tsunami)

Back to top button
error: Content is protected !!