Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Naxalite killed in encounter: बीजापुर में 3 लाख का ईनामी नक्सली ढेर,

Naxalite killed in encounter: बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नैमेड थाना क्षेत्र में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में इनामी नक्सली मारा गया. (Naxalite killed in encounter) मारे गए नक्सली रितेश पुनेम पर 3 लाख रुपये का इनाम था.

इसे भी पढ़े:- UP Election Result : विपक्ष पर चला योगी का बुलडोजर, यूपी में भारी बहुमत से हासिल की जीत

बीजापुर में इनामी नक्सली ढेर

नैमेड थाना क्षेत्र के कैका और मोसला के बीच जंगलों में सुबह डीआरजी और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन लाख रुपये के इनामी नक्सली, नेशनल पार्क एरिया कमेटी सदस्य और सेंट्रल एलओएस डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम को मार गिराया. मारे गए नक्सली के पास एक हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद हुआ है.

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh Budget 2022: देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया बजट

मारा गया नक्सली कई थाना क्षेत्रों के हत्या, आगजनी और लूटपाट जैसी गम्भीर घटनाओं में शामिल था. फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभी भी जारी है. इस मुठभेड़ में डीआरजी का जवान रामलु हेमला घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया है.

Back to top button
error: Content is protected !!