चने की सब्जी में गिरी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की बिगड़ी तबीयत

Balrampur News: बलरामपुर जिले के हरिगवां गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक घर में बनी चने की सब्जी में छिपकली गिर गई थी, जिसे अनजाने में सभी ने खा लिया था। परिवार के मुखिया समेत तीन बच्चों ने वह सब्जी खा ली थी, जिसके कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उल्टी, चक्कर और पेट दर्द जैसे लक्षण देखने पर तुरंत सभी को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को नियंत्रण में बताया है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:- हिंसक वन्यप्राणियों से जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छिपकली में मौजूद विषाक्त तत्व खाने में मिल जाने से फूड प्वाइजनिंग की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गनीमत रही कि समय रहते इलाज मिल गया। नहीं तो कुछ भी हो सकता था। वहीं जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि खाना बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। रसोई घर को बंद रखें और पकाने के बाद भोजन को अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि कोई कीड़ा या छिपकली उसमें न गिर सके। (Balrampur News)
बचाव के उपाय
- खाना पकाने से पहले और बाद में अच्छी तरह ढकें।
- रसोई में नियमित रूप से सफाई करें और कीट नियंत्रण कराएं।
- खाना परोसने से पहले उसकी जांच करें। खासकर बच्चों को देने से पहले।
- खाना गिरने या दूषित होने पर उसे नहीं खाना चाहिए।
- अगर किसी को खाना खाने के बाद उल्टी, मितली या चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। (Balrampur News)
वहीं 29 जुलाई को बलौदाबाजार जिले लछनपुर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में मध्याहन भोजन में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना खिलाने का मामला सामने आया था। 84 बच्चों को कुत्ते की जूठी सब्जी भरोसी गई थी, जिसके बाद 78 बच्चों को एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया था। इसे लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी कड़ी नाराजगी जताई है।



