Chhattisgarh News : पीएचसी में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही उजागर, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर फार्मासिस्ट बर्खास्त
नवनिर्मित एमसीएच अस्पताल का किया अवलोकन, निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के दिये निर्देश
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नारायणपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बेनूर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मेसी स्टोर में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते फार्मासिस्ट अरसद रिज़वी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।
यह भी पढ़े :- रायगढ़ में बच्चा चोरी की कोशिश, मोहल्लेवासियों ने युवक को बांधकर रातभर पीटा
निरीक्षण में यह सामने आया कि फार्मेसी स्टोर में एक्सपायरी और गैर-एक्सपायरी दवाएं एक साथ रखी गई थीं, और स्टॉक रजिस्टर का उचित संधारण नहीं किया गया था। कई दवाएं धूल से ढकी हुई थीं और एक्सपायरी दवाओं का अवैध रूप से संग्रहण किया गया था, जो स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है।
यह भी पढ़े :- राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाले 3 विदेशी ठग गिरफ्तार
मंत्री जायसवाल ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए, नियुक्ति आदेश की शर्त संख्या 10 के तहत संबंधित फार्मासिस्ट को तत्काल सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Chhattisgarh News)
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए ताकि इस प्रकार की लापरवाहियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। (Chhattisgarh News)



