Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव कर रही भाभी की देवर ने हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimes News : राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। मृतका का देवर ही इस वारदात का आरोपी है, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े :- वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं नरेंद्र मोदी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

क्या हुआ था घटना के दिन?

यह वारदात 7 अगस्त की शाम करीब 7 बजे की है। 35 वर्षीय संगीता बंजारे अपने घर पर थी, तभी उसका देवर कामेश्वर बंजारे अपनी पत्नी से झगड़ रहा था। संगीता ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो कामेश्वर ने आपा खो दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर संगीता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया, जिससे संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद संगीता को परिजन मोवा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के समय संगीता का पति देवेंद्र दास बंजारे ऑटो चलाने गया हुआ था। बेटे ने फोन कर जानकारी दी कि चाचा ने मां पर हमला कर दिया है। जब वह घर लौटा, तब तक संगीता की हालत नाजुक हो चुकी थी।

पहले से था आपसी तनाव

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कामेश्वर और संगीता के बीच पहले भी आपसी अनबन रही है। लेकिन गुरुवार शाम विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक मामूली झगड़ा खूनी रूप ले बैठा और परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं। (Chhattisgarh Crimes News)

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने कामेश्वर बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!