Google Analytics —— Meta Pixel

परमाणु हथियार की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत: भारतीय विदेश मंत्रालय

india on Asim Munir: भारत ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की परमाणु धमकी का जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारा ध्यान पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष के संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान कथित तौर पर की गई टिप्पणियों की ओर आकर्षित हुआ है। परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ऐसी टिप्पणियों में निहित गैरजिम्मेदारी पर अपने निष्कर्ष निकाल सकता है, जो ऐसे देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की अखंडता पर गहरी शंकाओं को भी पुष्ट करती हैं, जहां सेना आतंकवादी समूहों के साथ मिली हुई है। यह भी खेदजनक है कि ये टिप्पणियां किसी मित्र देश की धरती से की गई है। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- धमतरी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 8 आरोपियों ने 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से किया हमला

दरअसल, आसिम मुनीर अभी अमेरिका के दौरे पर हैं, जिन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि हम भारत में सिंधु नदी पर डैम बनने का इंतजार करेंगे और भारत जब ऐसा कर लेगा तो फिर 10 मिसाइल मारकर उसे गिरा देंगे। सिंधु नदी भारत की फैमिली प्रॉपर्टी नहीं है। हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है। आसिम मुनीर ने कहा था कि भारत के सिंधु जल समझौता रद्द करने के फैसले से 25 करोड़ लोगों के लिए भुखमरी का खतरा पैदा हो सकता है। हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे। पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर ने कश्मीर को फिर पाकिस्तान के ‘गले की नस’ बताया है। इससे पहले अप्रैल में भी मुनीर ने ऐसा ही बयान दिया था। (india on Asim Munir)

मुनीर ने टैरिफ तनाव का उड़ाया मजाक

उन्होंने कहा था कि कश्मीर हमारी गले की नस था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। इसके बाद कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद 24 अप्रैल को पाकिस्तान के साथ 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोक दिया था। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। वहीं मुनीर ने भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ तनाव का मजाक उड़ाते हुए कहा कि पाकिस्तान को विश्व शक्तियों के बीच संतुलन बनाने की मास्टर-क्लास देनी चाहिए। बता दें कि ट्रंप भारत पर अब तक 50% टैरिफ लगा चुके हैं। उन्होंने 30 जुलाई को 25% टैरिफ लगाया था, जो 7 अगस्त से लागू हो गया है। वहीं 6 अगस्त को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर भारत पर 25% टैरिफ और बढ़ा दिया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। (india on Asim Munir)

Back to top button
error: Content is protected !!