Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में नए ड्रग पैडलिंग गैंग का भंडाफोड़, एक युवती समेत 3 गिरफ्तार

New Drug Peddling Gang: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ड्रग्स तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है, जहां पुलिस ने एक और ड्रग पैडलिंग गैंग का खुलासा किया है। साथ ही एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जाहिद, साहिल रज़ा और अफजिया अख्तर उर्फ महक शामिल हैं, जिनके पास से 6.42 ग्राम हेरोइन, 3 मोबाइल और कुल 1 लाख 20 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब के दो तस्करों रविंद्र सिंह और पोपलो से हेरोइन मंगाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे नेटवर्क के और लोगों के खुलासे की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान टू रायपुर ड्रग नेटवर्क में बड़ा खुलासा, 8 नए आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नेहरू नगर की रहने वाली 21 साल की अफजिया अख्तर उर्फ महक कपड़े सिलने वाले एक टेलर की बेटी है, जो गलत संगत में पड़कर पहले खुद नशा करने लगी और लत बढ़ने पर पैसे जुटाने के लिए ड्रग्स बेचने लगी। वो ड्रग्स बेचकर मिले पैसों से खुद के लिए हेरोइन खरीदती थी। युवती के बैंक खाते में 35 से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं, जिन्हें पुलिस तस्करी की रकम मान रही है। वहीं रायपुर में पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते लाई जा रही हेरोइन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहले पकड़े गए 11 आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 8 और पेडलर को गिरफ्तार किया है। इस तरह मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। (New Drug Peddling Gang)

200 से ज्यादा संदिग्धों के नाम

जांच में पकड़े गए आरोपियों के बैंक और ऑनलाइन लेन-देन में 200 से ज्यादा संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इन सभी की प्रोफाइल, खातों और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह नेटवर्क न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि दूसरे राज्यों में भी फैला हो सकता है। यह मामला तब सामने आया जब टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार में पुलिस ने छापेमारी कर 11 तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से हेरोइन और नशे के उपकरण मिले थे। इन्हीं की निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए 9 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन मंगाकर पंजाब के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करता था। (New Drug Peddling Gang)

Back to top button
error: Content is protected !!