Betting App Case: सुरेश रैना को ED का समन, आज होगी पूछताछ

Betting App Case ; भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म वनएक्सबेट (Betting App Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया है। रैना बुधवार को ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म और उसके सेलिब्रिटी प्रमोटर्स के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है।
यह भी पढ़े :- रायपुर में नए ड्रग पैडलिंग गैंग का भंडाफोड़, एक युवती समेत 3 गिरफ्तार
ईडी सूत्रों के मुताबिक, वनएक्सबेट खुद को कौशल-आधारित खेलों का प्लेटफॉर्म बताता है, लेकिन इसमें इस्तेमाल एल्गोरिदम भारतीय कानूनों के तहत इसे ‘गैंबलिंग ऑपरेशन’ की श्रेणी में लाता है। इस प्लेटफॉर्म ने रैना को ‘रेस्पॉन्सिबल गेमिंग एंबेसेडर’ नियुक्त किया था।
सुरेश रैना भारत के चुनिंदा क्रिकेटरों में हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है। उन्होंने 226 वनडे में 5,615 रन, 78 टी20 में 1,605 रन और 18 टेस्ट में 768 रन बनाए हैं।
इस मामले में पहले भी कई नामी हस्तियों से पूछताछ हो चुकी है। सोमवार को एक्टर राणा दग्गुबाती भी हैदराबाद स्थित ईडी दफ्तर में पेश हुए थे। (Betting App Case)



