Google Analytics —— Meta Pixel

Priyanka T-Shirt : 124 साल की मिंता देवी बोलीं- मेरी फोटो टी-शर्ट पर लगाने का हक किसने दिया?

Priyanka T-Shirt: बिहार की मतदाता सूची में उम्र 124 साल दर्ज होने के बाद चर्चा में आईं मिंता देवी ने विपक्षी नेताओं पर नाराजगी जताई है। संसद भवन परिसर में कई विपक्षी सांसदों ने उनके फोटो और “124 Not Out” लिखी टी-शर्ट (Priyanka T-Shirt) पहनकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़े :- Betting App Case: सुरेश रैना को ED का समन, आज होगी पूछताछ

सीवान जिले के अरजानीपुर गांव की रहने वाली मिंता देवी के मतदाता पहचान पत्र में उनकी उम्र 124 साल दर्ज थी, जबकि आधार कार्ड के मुताबिक उनकी सही जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 है। जिला प्रशासन ने इसे ऑनलाइन आवेदन के दौरान हुई ‘लिपिकीय गलती’ बताया है।

मिंता देवी ने कहा— “प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे लिए कौन हैं? मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट (Priyanka T-Shirt) पहनने का अधिकार किसने दिया? अगर सरकार की नजर में मैं 124 साल की हूं, तो मुझे वृद्धावस्था पेंशन क्यों नहीं मिल रही?”

उनके पति धनंजय सिंह ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची संशोधन के दौरान कोई अधिकारी घर नहीं आया और बीएलओ एक ही जगह बैठकर जानकारी इकट्ठा करते हैं, जिससे ऐसी गलतियां होती हैं। बाद में निर्वाचन अधिकारी ने पत्र लिखकर गलती स्वीकार की और जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 दर्ज की।

Back to top button
error: Content is protected !!