Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रंप का नया दबाव? तेजस प्रोजेक्ट पर मंडराया इंजन संकट

Tejas Fighter Jet : अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ वॉर और रूस से तेल खरीद को लेकर बढ़ती तनातनी के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड (HAL) को तेजस लड़ाकू विमानों (Tejas Fighter Jet) के लिए इंजन की सप्लाई रोक सकता है। यह अटकलें ऐसे समय में तेज हुई हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद 27 अगस्त से इसे 50% तक बढ़ाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े :- Priyanka T-Shirt : 124 साल की मिंता देवी बोलीं- मेरी फोटो टी-शर्ट पर लगाने का हक किसने दिया?

हालांकि, चीन को रूस से तेल आयात के लिए 90 दिनों की राहत और ट्रंप की पुतिन से 15 अगस्त को प्रस्तावित मुलाकात ने भारत के रणनीतिक प्रोजेक्ट्स पर अमेरिका की मंशा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

तेजस इंजन सप्लाई की स्थिति

भारत ने 2021 में 99 F404-IN20 इंजन खरीदने के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के साथ 716 मिलियन डॉलर का समझौता किया था। यह इंजन तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों (Tejas Fighter Jet) में लगने हैं। अब तक केवल 2 इंजन मिले हैं और 3 की डिलीवरी जल्द होने वाली है। GE ने वादा किया है कि अक्टूबर से हर महीने 2 इंजन सप्लाई करेगा।

भारत ने हाल ही में 97 और तेजस Mk1A विमानों की खरीद को मंजूरी दी है, जिसके लिए अगला F404 इंजन सौदा अगस्त के अंत तक फाइनल हो सकता है। HAL को उम्मीद है कि सप्लाई में तेजी आने से उत्पादन की रफ्तार बढ़ेगी।

देरी के कारण

वैश्विक सप्लाई चेन में बाधाओं और एक दक्षिण कोरियाई कंपोनेंट सप्लायर की समस्या के चलते डिलीवरी शेड्यूल में देरी हुई। संशोधित योजना के अनुसार, सभी 99 इंजनों की आपूर्ति मार्च 2026 तक पूरी होगी।

भारतीय वायु सेना तेजस बेड़े को 352 विमानों तक विस्तार देने का रोडमैप तैयार कर चुकी है, जिसमें Mk1A और Mk2 दोनों वेरिएंट शामिल होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!