छत्तीसगढ़ BJP में नया चेहरा: किरण सिंहदेव ने किया अपनी नई टीम का ऐलान, जानें किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। टीम में कई नए चेहरों को शामिल कर संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़े :- ट्रंप का नया दबाव? तेजस प्रोजेक्ट पर मंडराया इंजन संकट
जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सिंहदेव अब तक पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे। इनमें से कई नेता नई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं — केदार कश्यप मंत्री बन गए, अनुराग सिंहदेव और संजय श्रीवास्तव को नई भूमिकाएं मिलीं, जबकि रामू रोहरा महापौर बन गए हैं।

राजनीतिक गलियारों में कयास था कि संगठन की नई टीम का ऐलान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले या बाद में होगा, लेकिन अब यह बदलाव मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, नई टीम के गठन पर संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, पार्टी प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विस्तृत चर्चा हुई।



