Google Analytics —— Meta Pixel

Janmashtami 2025 Puja : वृंदावन में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव : 10 लाख भक्तों की भीड़, सोने के वस्त्रों में ठाकुरजी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजा मंदिर

Janmashtami 2025 Puja/ मथुरा-वृंदावन। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2025 Puja) धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है, लेकिन सबसे खास नज़ारा मथुरा-वृंदावन में देखने को मिल रहा है। यहां भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। केवल वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ही सुबह से करीब 10 लाख श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर और बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

सोने के वस्त्रों में ठाकुरजी की विशेष पोशाक

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को इस बार विशेष पोशाक पहनाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह पोशाक मथुरा के कारीगरों ने 6 महीने की मेहनत से तैयार की है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है और इंद्रधनुष के सात रंगों को बारीकी से पिरोया गया है। ठाकुरजी का स्वरूप इस अलौकिक पोशाक में बेहद दिव्य दिखाई दे रहा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजा जन्मभूमि मंदिर

इस बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की सजावट भी अनोखी है। मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजाया गया है। ठाकुरजी जिस फूल बंगले में विराजमान होंगे, वह पूरी तरह सिंदूरी रंग के फूलों से सुसज्जित है। इसके लिए विशेष रूप से कोलकाता और बेंगलुरु से फूल मंगवाए गए हैं। लालिमा बिखेरती इस भव्य सजावट ने भक्तों का मन मोह लिया है। (Janmashtami 2025 Puja)

Back to top button
error: Content is protected !!