Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सली IED विस्फोट में DRG जवान शहीद, तीन घायल, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

Bijapur Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों ने आज सोमवार सुबह IED विस्फोट किया। इस हमले में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

यह भी पढ़े :- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कराची से भागी पाकिस्तानी नौसेना, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवान की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा – “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को संबल प्राप्त हो। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। (Bijapur Naxal Attack)

नक्सलियों पर कड़ा वार का संकल्प

सीएम साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश होकर ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने दृढ़ संकल्प जताया कि – “DRG जवान दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प है और इसमें हम हर हाल में सफल होंगे। (Bijapur Naxal Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!