Google Analytics —— Meta Pixel

CG liquor Scam : चैतन्य बघेल की रिमांड फिर बढ़ी, अब 1 सितंबर तक रहेंगे जेल में, पढ़ें पूरी खबर

CG liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को फिर से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त देवाशीष और मनतृप्त कौर की सौजन्य भेंट

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चैतन्य बघेल की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है। इस पर सुनवाई मंगलवार, 19 अगस्त को होगी।

गौरतलब है कि ईडी ने 21 जुलाई को प्रेस नोट जारी कर बताया था कि चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई स्थित आवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया था। (CG liquor Scam)

ईडी की जांच एसीबी-ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस कथित घोटाले से प्रदेश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ और लगभग 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई संबंधित लोगों तक पहुंचाई गई। (CG liquor Scam)

Back to top button
error: Content is protected !!