Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग के शिवनाथ नदी में युवक ने लगाई छलांग, केलो डैम से लापता हुआ युवक 

Durg News: दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। दरअसल, शिवनाथ नदी के महामरा एनीकट पर शंकर नगर के रहने वाले आकाश ताम्रकार पहुंचे थे। चश्मदीदों के मुताबिक आकाश कुछ देर तक एनीकट के किनारे खड़े होकर नदी को देख रहा था। फिर अचानक नदी में छलांग लगा दी। नदी में बहाव तेज था, जिसकी वजह से युवक बहते हुए दूर चला गया। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल शोर मचाया और पास में मौजूद मछुआरों ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार पर असमंजस, सियासी बयानबाजी हुई तेज

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दुर्ग की सिटी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आकाश ने नदी में छलांग क्यों लगाई। इधर, रायगढ़ के केलो डैम से एक युवक लापता हो गया है। PWD के सब-इंजीनियर डीके प्रधान के बेटे सुशांत प्रधान के लापता होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सुशांत अपने कुछ दोस्तों के साथ लाखा केलो डैम के अंतिम छोर पर घूमने गया था। वहां सभी दोस्त आपस में मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सुशांत कहीं दिखाई नहीं दिया। (Durg News)

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दोस्तों ने पहले अपने स्तर पर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में सूचना दी। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सुशांत के दोस्तों से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस डैम में डूबने की आशंका जता रही है और रेस्क्यू टीम की मदद से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (Durg News)

Back to top button
error: Content is protected !!