Google Analytics —— Meta Pixel

Rekha Gupta Attacker : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, हल्की चोट – आरोपी गिरफ्तार

Rekha Gupta Attacker : राजधानी दिल्ली में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला कर दिया गया। घटना उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर हुई, जहां वे आम नागरिकों की समस्याएँ सुन रही थीं।

यह भी पढ़े :- Sai Cabinet Expanded: साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब बने नए मंत्री

घटना कैसे हुई?

सूत्रों के मुताबिक, जनसुनवाई के बीच अचानक एक युवक ने मुख्यमंत्री पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें हल्की चोटें आईं। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

CM ने की शांति की अपील

हमले के बाद भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपस्थित लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है और कानून अपना काम करेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की निंदा

भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि “जनसुनवाई जनता से सीधे संवाद का माध्यम है और ऐसे कार्यक्रमों में हमला अस्वीकार्य है। (Rekha Gupta Attacker)

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (Rekha Gupta Attacker)

Back to top button
error: Content is protected !!