Google Analytics —— Meta Pixel

Sai Cabinet Expanded: साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब बने नए मंत्री

Sai Cabinet Expanded: छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। शपथ के बाद नए मंत्रियों के समर्थकों ने आतिशबाजी की और जिंदाबाद के नारे लगाए। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा दोनों डिप्टी CM और विधायक अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ मंत्री और विधायक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने आपदा प्रबंधन को लेकर की बैठक, कहा- बादल फटने और लैंडस्लाइड से निपटने बन रही रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। विधायक गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब पहली बार के विधायक है, जिन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली है। गजेंद्र यादव दुर्ग शहर से पहली बार के विधायक हैं, जो संघ बैकग्राउंड से आते हैं। ओबीसी समाज से आने वाले गजेंद्र यादव समाज से प्रदेश के अकेले बीजेपी विधायक हैं। गुरु खुशवंत साहेब रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र से पहली बार के विधायक है। (Sai Cabinet Expanded)

अब संसदीय सचिवों की हो सकती है नियुक्ति

वे अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं, जो सतनामी समाज के गुरु भी हैं। राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से पहली बार के विधायक हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को हराया था। वे सामान्य वर्ग से आते हैं। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार के बाद अगस्त महीने में ही संसदीय सचिव और रिक्त निगम मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्त हो सकती है। इस नियुक्ति में सीनियर और जूनियर का औसत देखने को मिलेगा। बता दें कि संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते शुरू हुई थी, जो कांग्रेस शासनकाल में भी जारी रही। (Sai Cabinet Expanded)

Back to top button
error: Content is protected !!