Chhattisgarh News : वसूली प्रकरण में सहायक आयुक्त तत्काल प्रभाव से निलंबित

Chhattisgarh News : वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त सह निरीक्षक विधान रंजन कुलू को अवैध वसूली के आरोपों के चलते राज्य कर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, महासमुंद में स्थल निरीक्षण और सत्यापन के दौरान कुछ व्यापारियों ने कुलू पर अवैध वसूली करने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। शिकायत के आधार पर राज्य कर सहायक आयुक्त, महासमुंद वृत्त ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। (Chhattisgarh News)
यह भी पढ़े :- दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पास
निलंबन की अवधि में विधान रंजन कुलू का मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, रायपुर संभाग-1 तय किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। (Chhattisgarh News)



