Google Analytics —— Meta Pixel

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, कहा- चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार, फिर हम पर हाई टैरिफ समझ से परे

Jaishankar Meet President Putin: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस लेकर उन्होंने कहा कि क्रेमलिन में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन पहुंचाया। प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ हुई अपनी चर्चाओं से उन्हें अवगत कराया। वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। वैश्विक स्थिति और यूक्रेन के हालिया घटनाक्रम पर उनके साझा दृष्टिकोण के लिए मैं आभारी हूं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से भारत और रूस के बीच दुनिया के सबसे मजबूत रिश्ते रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- 3 नए बिल का विरोध करने पर बीजेपी हुई हमलावर, कहा- अगर किसी का चंदा और जुआ बंद हो जाए तो विचलित होंगे ही

उन्होंने कहा कि हमने संतुलित और सतत तरीके से द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने की अपनी साझा महत्वाकांक्षा की पुष्टि की, जिसमें रूस को भारत का निर्यात बढ़ाना भी शामिल है। इसके लिए गैर-टैरिफ बाधाओं और नियामक बाधाओं को तेजी से दूर करने की आवश्यकता है। कृषि, फार्मा और कपड़ा जैसे क्षेत्रों में रूस को भारत का निर्यात बढ़ाने से निश्चित रूप से असंतुलन को ठीक करने में मदद मिलेगी। विदेश मंत्री ने मॉस्को में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की। इसे लेकर कहा कि व्यापार, निवेश, ऊर्जा, उर्वरक, स्वास्थ्य, कौशल, गतिशीलता, रक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान समेत हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। हमने यूक्रेन, यूरोप, ईरान, पश्चिम एशिया, अफगानिस्तान और भारतीय उपमहाद्वीप पर विचारों का आदान-प्रदान किया। संयुक्त राष्ट्र, G-20, शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स में हमारे सहयोग पर भी बात की। हमारी बैठक ने इस साल के अंत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों और निर्णयों को तैयार करने में मदद की। (Jaishankar Meet President Putin)

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक हमारे राजनीतिक संबंधों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा करने का अवसर प्रदान करती है। अब हम साल के अंत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं। हमारे नेताओं ने हमेशा हमें अपने विशेष रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया है। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की और कई समाधान भी निकाले। मैं द्विपक्षीय चर्चाओं को आगे बढ़ाना चाहता हूं ताकि वार्षिक शिखर सम्मेलन में हमें अधिकतम परिणाम प्राप्त हों। हमारी बैठक का वैश्विक संदर्भ बदलती भू-राजनीतिक स्थिति और बदलते आर्थिक व्यापार परिदृश्य द्वारा प्रदान किया गया है और हमारा साझा लक्ष्य अपनी पूरकता को अधिकतम करना है। उन्होंने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन है, भारत नहीं। (Jaishankar Meet President Putin)

जयशंकर ने आगे कहा कि रूस से LNG यानी नेचुरल गैस खरीदने के मामले यूरोपीय यूनियन सबसे आगे है। 2022 के बाद रूस के साथ ट्रेड बढ़ाने में भी कुछ दक्षिणी देश भारत से आगे हैं। फिर भी भारत पर हाई टैरिफ समझ से परे है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। ट्रंप का कहना है कि भारत के तेल खरीदने से रूस को यूक्रेन जंग लड़ने में मदद मिल रही है। जयशंकर ने भारत की जरूरतों के आधार पर रूस तेल की खरीद को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद भारत और रूस का रिश्ता दुनिया के सबसे स्थिर रिश्तों में से एक रहा है। दोनों देशों ने व्यापार संतुलित करने के लिए भारत से रूस को कृषि, मेडिसन और कपड़े का इंपोर्ट बढ़ाने पर सहमति जताई। (Jaishankar Meet President Putin)

 

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस व्यापार में नॉन-टैरिफ दिक्कतों को हटाने और रेगुलेशन समस्याओं को जल्द सुलझाने के लिए काम करेंगे। इससे भारत का इंपोर्ट बढ़ेगा और ट्रेड डेफिसिट यानी व्यापार असंतुलन कम होगा। इससे पहले रूसी डिप्लोमेट रोमन बाबुश्किन ने कहा था कि रूस के कच्चे तेल का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि ये बहुत सस्ता है। उन्होंने आगे कहा था कि रूसी कच्चे तेल पर भारत को करीब 5% की छूट मिल रही है। भारत इस बात को समझता है कि तेल आपूर्ति को बदलने का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि इससे उसे बहुत ज्यादा मुनाफा हो रहा है। भारत पर अमेरिकी दबाव को भी रूस ने गलत बताया है। बाबुश्किन ने कहा कि भारत के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन हमें भारत के साथ अपने रिश्तों पर भरोसा है। हमें विश्वास है कि बाहरी दबाव के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में नहीं जा सकते तो वे रूस की तरफ आ सकते हैं। (Jaishankar Meet President Putin)

Back to top button
error: Content is protected !!