Google Analytics —— Meta Pixel

फिल्मी अंदाज़ में वारदात: गवाह को धमकाने पहुंचे हत्या आरोपी की पड़ोसी बाप-बेटे ने कर दी हत्या

Chhattisgarh Crimes News : भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में गुरुवार देर रात सनसनीखेज घटना हुई। यहां एक बाप-बेटे ने अपने ही पड़ोसी और हत्या के आरोपी सोनू बाबू रेड्डी (26) की चाकू मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा

क्या है पूरा मामला?

सोनू बाबू रेड्डी करीब 5 साल पहले मोहल्ले के ही एक युवक की हत्या के आरोप में जेल गया था। इस मामले में पड़ोसी सुधाकर मोहरे की पत्नी गवाह थी। हाल ही में सोनू जमानत पर जेल से बाहर आया था।

घटना कैसे हुई?

गुरुवार रात शराब के नशे में सोनू चाकू लेकर सुधाकर के घर गवाह को धमकाने पहुंचा। इसी दौरान सोनू की सुधाकर और उसके बेटे धन्ना (22) से बहस हो गई। हाथापाई के दौरान सोनू का चाकू छूट गया, जिसे बाप-बेटे ने उठाकर उसके पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। (Chhattisgarh Crimes News)

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुधाकर व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!