Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में पैरासिटामोल बैच फेल, CGMSCL ने कंपनी को लगाई फटकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड की सप्लाई में गंभीर खामी पाई है। जांच में कंपनी द्वारा 2024 में सप्लाई की गई पैरासिटामोल 500 एमजी और 650 एमजी टैबलेट्स के कुछ बैचों में काले धब्बे पाए गए। विशेषज्ञों के अनुसार, ये दवाइयां आम उपयोग के लिए असुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े :- राजनाथ सिंह ने उड़ाई PAK की खिल्ली, कहा – मुनीर का ‘भारत मर्सिडीज’ बयान है नाकामी का कबूलनामा

कंपनी को दवाएं वापस लेने का आदेश

CGMSCL ने कंपनी को निर्देशित किया है कि –
सभी संदिग्ध बैचों को तुरंत राज्य के दवा गोदामों और स्वास्थ्य संस्थाओं से वापस लिया जाए। उनकी जगह पर गुणवत्तापूर्ण नई खेप उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़े :- बैज ने मंत्रिमंडल में बस्तर की उपेक्षा करने का लगाया आरोप, किरण देव ने कहा- अपने संगठन पर ध्यान दे कांग्रेस अध्यक्ष

कार्रवाई की चेतावनी

निगम ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी ने यह निर्देश पूरा नहीं किया, तो नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। (CGMSCL )

Back to top button
error: Content is protected !!