Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा एप मामले में आरोपियों ने ईडी कोर्ट में वारंट खारिज करने का लगाया आवेदन
अगली सुनवाई 3 नवंबर को
Mahadev Satta App Case : ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद महादेव सट्टा एप संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने ईडी की विशेष अदालत में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट खारिज करने के लिए आवेदन दायर किया है। आरोपियों ने तीन महीने के भीतर स्वयं अदालत में पेश होने की अनुमति भी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को तय की गई है।
यह भी पढ़े :- आंगनबाड़ी में भारी भरकम सामान गिरने से मासूम की मौत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे, जिसके कारण उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। बाद में दोनों ने हाईकोर्ट में वारंट रद्द करने की याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। वहीं, रवि उप्पल ने सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी लगाई है, जिस पर सुनवाई अभी लंबित है। (Mahadev Satta App Case )
यह भी पढ़े :- आंगनबाड़ी में भारी भरकम सामान गिरने से मासूम की मौत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
इस बार आरोपियों ने अपनी सुरक्षा तैयारियों का हवाला देकर तीन महीने का समय मांगा है। वकील का कहना है कि यदि आरोपियों ने बिना शर्त अदालत में पेश होने का आश्वासन दिया होता तो न्यायालय इस पर विचार कर सकता था। अब अदालत उनके आवेदन पर आगामी सुनवाई में फैसला सुनाएगी। (Mahadev Satta App Case )



