Google Analytics —— Meta Pixel

त्योहारों का ब्रांड एंबेसडर बनने की कोशिश करती है कांग्रेस: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao on Congress: राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में 23 अगस्त को पूर्व CM भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा तिहार और जन्मदिन मनाया। बता दें कि सुभाष स्टेडियम ED दफ्तर के पास है। इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि वास्तविकता में ED अपना काम कर रही है। ED साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई कर रही है। छत्तीसगढ़ में सैकड़ों साल से हरेली, तीजा-पोरा मना रहे हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ के त्योहारों का ब्रांड एंबेसडर बनने की कोशिश करती है, भ्रम में रहती है कि इन त्योहारों का आविष्कार किया है।

यह भी पढ़ें:- धनखड़ के इस्तीफे पर सियासी संग्राम, विपक्ष बोला – “छिपाया गया असली कारण”, अमित शाह बोले….

उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में सभी समृद्ध हुए हैं। तीज पोला त्यौहार पर सियासत जारी है। वहीं कांग्रेस के सवालों पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति क्या कांग्रेस की ही विरासत है ? हम भी छत्तीसगढ़ के निवासी है। बोरे बासी खाकर दिखाना, इससे भूपेश बघेल क्या चाहते हैं। कांटा चम्मच से खाएं बोरे बासी यह संस्कृति है क्या। छत्तीसगढ़ की विरासत सभी की विरासत है। छत्तीसगढ़ की जनता, सरकार छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ाने में सक्षम है। (Arun Sao on Congress)

23 अगस्त को था पूर्व CM भूपेश बघेल का जन्मदिन

दरअसल, कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा था कि भाजपा को छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहारों से नफरत क्यों है ? भाजपा खुद स्थानीय तीज-त्योहारों के आयोजन से दूर रहती है और जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसे आयोजन करते हैं तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द होता है। बता दें कि पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है। उन्हें ED ने उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया था। वहीं 23 अगस्त को पूर्व CM भूपेश बघेल के दिन चैतन्य की कोर्ट में पेशी हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। (Arun Sao on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!